एक नागपुरी गायक को रांची पुलिस ने यौन शोषण के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गायक धनबाद के रहने वाला है। आरोपी का नाम सगीर खान है।
मई 2019 में रांची हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को कोर्ट ने आज सजा सुना दी है। रांची पॉक्सो की स्पेशल कोर्ट ने आरोपियों को सजा सुनाई है। दोषियों में शंकर महतो और सुनील आईन्द शामिल हैं। दोनों को 20-20 साल जेल की सजा सुनाई गई है।
झारखंड हाईकोर्ट ने कड़ा रूख अपनाते हुए 2006 से 2010 तक रहे नगड़ी CO और रांची AC के खिलाफ एसीबी को जांच करने के आदेश दिये हैं। कोर्ट ने दोनों को कड़ी फटकार भी लगाई है। अदालत ने उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई का भी आदेश दिया है।
बिजली की समस्याओं को लेकर गुरुवार को अमन ग्रीन सिटी का एक प्रतिनिधिमंडल विद्युत कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति परिमंडल सीएम शर्मा से मुलाकात कर आवेदन सौंपा । प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि कई वर्षों से हम लोग बिजली की समस्याओं को झेल रहे हैं ।
पूरा राज्य गर्मी की तपिश से बेहाल है। अप्रैल में भी राहत मिलने की संभावना लगभग ना के बराबर है। कई जिलों में लू की स्थिति बनी है। इसी बीच मौसम विज्ञान केंद्र रांची के विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि आज भी राजधानी का मौसम शुष्क रहेगा।
रामनवमी से पहले रांची के कर्बला चौक के समीप युवकों से हुई मारपीट और बाइक जलाने वाले मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसमें 11 नामजद सहित लगभग 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह प्राथमिकी पीसीआर 24 में तैनात ASI योगेश्वर उरांव की ओर
रांची प्रेस क्लब में सोमवार (11 अप्रैल) को पत्रकारिता के छात्रों के लिए ट्रेनिंग वर्कशॉप की शुरुआत की गई। ये ट्रेनिंग वर्कशॉप एक सप्ताह के लिए आयोजित किया जा रहा है जिसकी शुरुआत 11 अप्रैल से हुई और ये 18 अप्रैल तक चलेगा। वर्कशॉप में पत्रकारिता के छात्रों
राजधानी रांची में अपराधिक घटनाएं इनदिनों बढ़ती ही जा रही है। अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक तरफ जहां रविवार को पूरा राजधानी रामनवमी मनाने में व्यस्त था तो दूसरी तरफ चोर चोरी करने में।
राजधानी रांची के सोनाहातू प्रखंड के तेलवाडीह पंचायत में हाथियों का झुंड घुस गया है, लोगों के बीच दहशत का माहौल है। इसी पंचायत के सोमाडीह गांव में यह झुंड घुसा तो लोगों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाने की कोशिश की। हाथियों का यह झुंड काफी बड़ा है।
अरगोड़ा थाना क्षेत्र में एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या चाकू मारकर की गई है। बताया जा रहा है कि देर रात करीब 1 बजे 30 वर्षीय महिला शहनाज परवीन की हत्या उसके पति कारू ने कर दी।
रांची के महाप्रबंधक सा मुख्य अभियंता प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि जब तक बिजली ना रहे उस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बिजली विभाग ने जो नंबर जारी किया है आप उस पर कॉल कर अपनी समस्या बता सकते हैं।
भाजपा की राष्ट्रीय सचिव सह रांची की मेयर डॉ. आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के नगर आयुक्त मुकेश कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग नई दिल्ली में शनिवार को शिकायत दर्ज कराई।